होली से पहले किसानों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अचानक बदले मौसम(Weather) से एक बार फिर बारिश (Rain) और ओलावृष्टि (Hail) का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार-शुक्रवार को हुई कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने से  फसलों (Crops) को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसने किसानों (Farmers) की टेंशन बढ़ा दी है, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. Coronavirus: MP में 1140 नए केस, भोपाल समेत इन जिलों में लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज बंद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि MP के जिन हिस्सों में ओलावृष्टि एवं बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां के किसान चिंता न करें। सर्वे के निर्देश दे दिए गए हैं, शीघ्र ही सर्वे प्रारंभ हो जाएगा तथा किसानों को फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाएगा।वही कहा कि बारिश के समय आकाशीय बिजली एक प्राकृतिक घटना है। इससे बचाव के अनेक तरीके हैं। साधारण सी जानकारी हमें इस प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित रख सकती है। जागरूक बनें सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़े.. MP: 12वीं की 4 छात्राएं समेत 5 कोरोना पॉजिटिव, दे रही थी प्रैक्टिकल परीक्षा, छात्रों में हड़कंप

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि किसानों को जैसा नुकसान हुआ है, उन्हें आवश्यक राहत प्रदान की जाएगी। किसानों को हुए नुकसान की जानकारी लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी।संबंधित जिलों के कलेक्टर्स (Collector) के साथ ही राजस्व और कृषि विभाग (Department of Revenue and Agriculture) के अधिकारियों से भी चर्चा हुई है। ​क्षति के आंकलन के बाद जहां जैसा नुकसान हुआ है उसके हिसाब से किसानों को राहत प्रदान की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews