मुख्यमंत्री की अपील-15 मई तक विवाह समारोह स्थगित करें, अपने गांव को बंद रखें

मुख्यमंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने प्रदेश के ग्रामवासियों से अपील की है कि विवाह हमारी परंपरा है और संस्कार का महत्वपूर्ण भाग है, लेकिन वर्तमान कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कारण विवाह समारोह (Marriage) को 15 मई तक स्थगित रखें, क्योंकि ऐसे समारोह में कोरोना पूरे परिवार को सामूहिक रूप से प्रभावित कर सकता है। यदि बहुत ही ज्यादा जरूरी हो तो अधिक से अधिक 10 लोग ही शादी में शामिल हों। आप लोग निश्चित रहें। आपकी उपज का एक-एक दाना खरीदा जायेगा।

यह भी पढ़े.. बड़ी राहत : 11वें से देश में 13वें नंबर पर पहुंचा मध्य प्रदेश, सीएम बोले-कर्फ्यू का दिखने लगा असर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने और उस पर विजय प्राप्त करने के लिए आप लोग कोरोना को अपने गाँव की सरहद में प्रवेश नहीं करने दें। अपने गाँव को बंद रखें। जब जरूरत हो, तभी गाँव के बाहर निकलें। उपार्जन के लिए सिर्फ वे ही बाहर जायें, जिनके नाम एसएमएस भेजा गया है। जब भी बाहर निकलें तो कोरोना गाइड-लाइन का पूरी तरह से पालन करें। स्वत: स्फूर्त कर्फ्यू है, जनता कर्फ्यू।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गेहूँ उपार्जन में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हौंसले का ही परिणाम है कि अभी तक 61 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का उपार्जन कर लिया गया है। इसी के साथ चने एवं मसूर का उपार्जन भी किया जा रहा है। पिछले साल कोरोना के चरम में भी हमने 1.29 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का बम्पर उपार्जन किया था। कोरोना काल में सभी किसानों का गेहूँ खरीदा जा सके, इसके लिये इंदौर एवं उज्जैन में उपार्जन की अंतिम तिथि 5 मई से बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है। शेष संभागों में 25 मई तक खरीदी की जायेगी।

यह भी पढ़े.. Exit Polls 2021: एक क्लिक में पढ़े 5 राज्यों में कहां बन रही किसकी सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना साध्य है, असाध्य नहीं। इसका इलाज हो सकता है और हो रहा है। इससे घबरायें नहीं सतर्कता अवश्य रखें। सामान्य सर्दी-जुकाम-बुखार आने पर लापरवाही न करें। तुरंत जाँच करवायें। किल कोरोना अभियान-2 के तहत हमारी टीम घर-घर पहुँच रही है। पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में रहें। घर में संभव हो तो एक पृथक कमरे में आराम कर उपचार करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि घर में संभव न हो, तो गाँव के पंचायत भवन, धर्मशाला, आदि में क्वारेंटाइन सेंटर बनाकर आइसोलेटेड हो जायें। भोजन दवा की व्यवस्था सरकार करवायेगी।  प्रत्येक विकासखंड में कोविड कोरोना सेंटर खोले जा रहे हैं। वहाँ डाक्टर्स उपलब्ध हैं। उन्हें दिखाकर उपचार लिया जा सकता है। हॉस्पिटल को अंतिम पड़ाव पर रखें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews