मुख्यमंत्री के सचिव ने नींद की गोलियां खाकर की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप

suicide_

बेंगलुरु, डेस्क रिपोर्ट। कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष (NR Santosh) ने आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की है। संतोष ने शुक्रवार (Friday) देर रात नींद की गोली खाली ली, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एनआर संतोष को उनके आवास डॉलर्स कॉलोनी में बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतोष ने नींद की गोलियां खाने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी, उन्हें बेंगलुरू (Bangalore) के रमैया मेमोरियल अस्पताल (Ramaiya Memorial Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालात स्थिर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भी उनसे मिलने पहुंचे।हालांकि अभी तक संतोष द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश का कारण पता नहीं चल सका है।

खास बात तो ये है कि संतोष येडियूरप्पा के रिश्तेदार भी हैं, उन्हें मई में मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव बनाया गया था।इस घटना के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा मैं उनके परिवार के सदस्यों से बात करूंगा। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्या कारण है। वह अब स्थिर हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews