एमपी के इस जिले के बच्चों ने जीता बीजेपी सांसद का दिल, जताई मिलने की इच्छा

एमपी के इस जिले के बच्चों ने जीता बीजेपी सांसद का दिल, जताई मिलने की इच्छा

कटनी।वंदना तिवारी।

देश में संकट की इस घड़ी में मदद के हाथ देश भर से उठ रहे हैं। क्या अमीर और क्या गरीब सभी यथासंभव सरकार की मदद में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। ऐसे में नन्हे बच्चों का कोमल ह्रदय भी इस चिंता से दूर नहीं है। खजुराहो कटनी लोकसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान को संजीदगी से लेते हुए कटनी के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में संचालित हरे माधव रूहानी बाल संस्कार केंद्र के बच्चे भी देश की खातिर मिसाल बने हैं इन बच्चों ने गुल्लक में बचत की अपनी इस पूंजी को देश को समर्पित कर दिया।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा बच्चों के इस देशप्रेम के जज्बे से काफी प्रभावित हुुए कटनी आकर न सिर्फ बच्चों से मिलने की इच्छा जताई बल्कि इनके सम्मान करने की घोषणा भी की है। गौरतलब है की बाल संस्कार केंद्र बच्चों में संस्कारों की शिक्षा देने का पुनीत कार्य कर रहा है। इस केंद्र के बच्चों ने आज कलेक्टर को अपने गुल्लक में जोड़ी राशि 21 हजार रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए कलेक्टर को सौंपी है। सांसद एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने इन बच्चों की प्रशंसा अपने ट्विटर हैंडल से भी की है। साथ ही कटनी आने पर इन बच्चों से मिलने इनके प्रति आभार जताया है। सांसद श्री शर्मा ने माधवनगर के ही हरे माधव सत्संग द्वारा दी गई सहायता के लिए भी ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है साथ ही कटनी जिले के समस्त सक्षम महानुभावों से कोरोना वायरस के संकट की घड़ी में यथा सम्भव सहयोग की अपेक्षा की है।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा की पहल पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने दी 21 लाख की सहायता

कोरोना वायरस भारत मे जन-जन की एकता, समर्पण और सहभागिता से परास्त होकर रहेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील से एक जुट देश ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसी क्रम में क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अपील के बाद सामाजिक संस्था, कर्मचारी संगठन भी दिल खोलकर सामने आये हैं। ऐसी ही एक पुनीत पहल इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारी- कर्मचारियों ने की है। देश की इस संकट की घड़ी में इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड, मध्य प्रदेश राज्य कार्यालय द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के तहत आज खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आने वाले तीनों ज़िलों के लिए कुल 21 लाख रुपये की राशि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रदान की गई।
सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इंडियन ऑयल के इस स्तुत्य पहल की प्रशंसा करते हुए इस सहायता राशि के लिए कार्यकारी निदेशक वी सतीश कुमार एवं मुख्य महाप्रबंधक (एच.आर.) पद्म पांडे का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews