हॉर्स ट्रेडिंग के बीच सीएम कमलनाथ का बड़ा दावा, BJP में हलचल तेज

हॉर्स ट्रेडिंग के बीच सीएम कमलनाथ का बड़ा दावा, BJP में हलचल तेज

भोपाल।
कांग्रेस(Congress) के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री (former cheif minister) दिग्विजय सिंह (digvijay singh)के सरकार गिराने वाले बयान के बाद मचे सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुप्पी तोड़ी है। कमलनाथ ने खुलकर दिग्विजय का समर्थन किया है। कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी ने जो आरोप लगाए हैं मैं उनसे सहमत हूं, बीजेपी कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही है।वही उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में है।

आज भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए नाथ(kamalnath) ने कहा कि बीजेपी (bjp)के नेता डर रहे हैं कि आने वाले समय में उनके पिछले 15 सालों के भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है इसलिए ऐसा कर रहे हैं। कई विधायकों ने मुझसे भी इसकी शिकायत की है। मैं तो विधायकों (mla)से कह रहा हूं कि पैसा मिल रहा है तो ले लो। वही कमलनाथ ने दावा किया कि बीजेपी के भी कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। नाथ के दावे ने सियासी गलियारों में हडकंप मचा दिया है। चुंकी हाल ही में कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री(cabinet minister) ने बीजेपी के कई विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी।सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh verma) ने कहा था कि भोपाल में कई विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ (cm kamalnath) के संपर्क में हैं और जल्द वह कांग्रेस(congress) में शामिल होंगे।वही सोमवार को बीजेपी विधायक शरद कोल ने कमलनाथ सरकार के समर्थन में बयान भी दिया था। इस पूरे घटनाक्रम से सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाना शुरु हो गए है। माना जा रहा है कि उपचुनावों से पहले कांग्रेस बीजेपी को बड़ा झटका दे सकती है।इधर बीजेपी में हलचल तेज है।

दिग्विजय के इन आरोपों से मचा है बवाल
दरअसल सोमवार की दोपहर से ही मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में बात को लेकर सरगर्मी है कि क्या मध्य प्रदेश की सरकार को कोई खतरा है ।मामला दिग्विजय सिंह द्वारा संसद परिसर में ली गई प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुआ था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोङ रू देकर खरीदने का प्रयास कर रहे हैं ।दिग्विजय ने कहा था कि उनके पास इस बारे में तथ्यात्मक बातें हैं। इसके जवाब में शिवराज और नरोत्तम दोनों ने ही कहा था कि दिग्विजय सिंह जानते हैं कि राज्यसभा के चुनाव में दोबारा टिकट पाने के लिए कब और कैसे गणित खेलना है और उनका यह बयान भी इसी से संबंधित है। मंगलवार की सुबह एक बार फिर ट्वीट (tweet) करके दिग्विजय सिंह ने सनसनी फैला दी और आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह (bhupendra singh) मंगलवार को बसपा विधायक ( bsp mla) राम बाई (rambai) को लेकर दिल्ली चार्टर प्लेन से गए हैं ।उन्होंने यह भी लिखा कि समाजवादी पार्टी के विधायक भी तोड़ने की कोशिश भाजपा के द्वारा हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews