Ram Mandir: कमलनाथ के बाद शिवराज के Twitter Handle में ये बदलाव, कही बड़ी बात

Ram Mandir: कमलनाथ के बाद शिवराज के Twitter Handle में ये बदलाव, कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम जन्मभूमि पूजन(Ram janam bhoomi poojan) से पहले मध्य प्रदेश(madhya pradesh) में नेताओं मैं खुद को भगवाधारी साबित करने की होड़ लग गई है। एक तरफ जहां प्रदेश के नेताओं द्वारा लगातार राम नाम के उद्घोष के साथ सोशल मीडिया(social media) पर कई तरह के पोस्ट सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former chief minister kamalnath) ने अपने टि्वटर अकाउंट(Twitter account) का भगवाकरण कर दिया है। जिसकी चर्चा तेज होने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(chief minister shivraj singh chouhan) ने भी अपने ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर को बदला है। शिवराज ने राम की तस्वीर लगाकर लिखा है धर्म एवं हतो हंति धर्मो रक्षति रक्षितः।

दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर प्रोफाइल फोटो बदलते हुए संस्कृत में एक श्लोक लिखा है। जिसका अर्थ है कि धर्म आपकी रक्षा तभी करता है जब आप धर्म की रक्षा करते हैं। इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो को बदला था। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश में मंगलवार को हनुमान चालीसा के कार्यक्रम का आयोजन किया था। ऐसे में यह तो स्पष्ट है कि उपचुनाव (bye election) के मद्देनजर प्रदेश में राम नाम के मुद्दे पर सियासत जारी है।

बता दें कि 5 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा (PM Narendra Modi) अयोध्या में राम जन्मभूमि का पूजन किया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए भूमिपूजन पांच अगस्त को हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधारशिला रखेंगे। इसका पूजन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया है। 21 वैदिक आचार्यों ने सोमवार सुबह 9 बजे यजमान महेश भरतचक्रा को संकल्प दिलाते हुए पूजन किया। वहीं, मेहमानों के आने का सिलसिला भी आज से शुरू होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या पहुंचेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews