
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chouhan) ने बड़ी घोषणा की है। केंद्र सरकार पहले ही डीजल (diesel) पर 10 रू और पेट्रोल (petrol) पर 5 रू एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान कर चुकी है। इस तरह अब मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल पर रुपए कम हो जाएंगे।
पेट्रोल तथा डीजल की बढ़ी हुई कीमतें से आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 3 नवंबर को की गई एक्साइज ड्यूटी में कमी के बाद MP में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग रु 119 से घट कर रु 112 तथा प्रति लीटर डीजल की कीमत लगभग रु 108 से घट कर रु 95 हो गई थी। प्रदेश सरकार ने VAT में 4 फीसद जबकि 1.5 रूपए अतिरिक्त कर में कमी की है
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता को और राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वेट की दरों में भी 4 नवंबर की अर्ध रात्रि से कमी की है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में अब प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग रु 107 तथा डीजल की कीमत लगभग रु 91 हो जायेगी। इस प्रकार पेट्रोल की कीमत में कुल रु12 की तथा डीजल की कीमत में कुल रु 17 की कमी होगी।
Read More: MP के पेंशनर्स के लिए बड़ी अपडेट, पेंशन नियम में हुए संशोधन, जान लें वरना रुकेगा पैसा
डीजल के मामले में मध्य प्रदेश 21.68 रुपए प्रति लीटर वैट वसूलता है। मध्यप्रदेश में वैट के अलावा पेट्रोल पर 4.50 और डीजल पर 3 रुपए लीटर टैक्स वैट लगाने के बाद अलग से वसूला जाता है। अब जब केंद्र सरकार ने डीजल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है और पेट्रोलियम मंत्री सहित विभाग ने भी राज्यों से डीजल पेट्रोल पर वैट में कमी का आग्रह किया है, जिसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी इस मामले में महत्वपूर्ण निर्णय ले लिया है।
इससे पहले गुरुवार से प्रभावी पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने कल से पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क को क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस प्रकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी।
बता दें कि इससे पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही थी। अक्टूबर महीने में करीब 12 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 11 और 12 रुपए वृद्धि हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”642247372″]
मध्यप्रदेश में भी डीजल पेट्रोल के दाम और कम करने के लिए रेट घटाने का हमने फैसला किया है, जो आज दीपावली के दिन से ही लागू होगा। https://t.co/YGY6cziSTk
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 4, 2021
आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodi जी ने डीजल और पेट्रोल के रेट ऐतिहासिक रूप से कम किए हैं। एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को राहत देने के उनके फैसले के लिए मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 4, 2021

