सत्ता में आते ही एक्शन में CM शिवराज, जनता से की ये अपील

सत्ता में आते ही एक्शन में CM शिवराज, जनता से की ये अपील

भोपाल।

प्रदेश में सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों के लिए हितकारी कार्यों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व ही दावा किया था कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता प्रदेश में कोरोनावायरस से निपटने की होगी। अब इसको लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने जनता से अपील की है। कोरोनावायरस के खिलाफ टोल फ्री नंबर जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है के प्रदेश की जनता उनके लिए भगवान की तरह है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के साढ़े सात करोड़ जनता से अपील की है कि वह कृपया अपने घरों में सुरक्षित रहें। सरकार उनकी सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता को समझाते हुए कहा है कि वह अपने घर में सुरक्षित रहेंगे। भोपाल और जबलपुर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिसके बाद से प्रशासन निर्देशों को लेकर कार्य में लगा हुआ है। प्रदेश की जनता को चाहिए कि वह किसी भी कोरोना कैरियर के संपर्क में ना आए। संपर्क में आने से यह संक्रमण उन तक भी फैल सकता है और  उनके जरिए प्रदेश में पांव फैला सकता हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। ज्यादा से ज्यादा घर में रहे, बाहर बिल्कुल ना निकले। किसी भी समस्या के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने जनता के लिए दो टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। उन्होंने बताया है कि यदि जनता को किसी भी तरह की समस्या होती है तो वह टोल फ्री नंबर 104 और 181 पर संपर्क कर अपनी समस्या रख सकते हैं। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता से स्वस्थ रहने और लोगों को स्वस्थ रखने की विनम्र प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को यह आश्वासन दिया है कि हम सब मिलकर संकट घड़ी का सामना करेंगे और कोरोनावायरस को हराकर रहेंगे।

गौरतलब हो कि इससे पहले प्रदेश के विभिन्न जिलों को लॉक डाउन कर दिया गया है। प्रशासन मुस्तैदी से सड़कों पर लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं भोपाल और जबलपुर में सरकार ने गरीब, निर्धन और छोटे व्यवसायियों जैसे चाय ठेले वालों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews