Holi पर सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, निजी अस्पतालों के लिए फीस की सीमा निर्धारित

Holi पर सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, निजी अस्पतालों के लिए फीस की सीमा निर्धारित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने कहा है कि निजी अस्पताल (Private Hospital) अब कोरोना को लेकर मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे। सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए फीस की सीमा तय की है। स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारिस फीस की सीमा (Fees limit) से अधिक इलाज का शुल्क नहीं वसूला जा सकेगा।

निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के लिए फीस की सीमा निर्धारित

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि एक बार फिर कोविड 19 का संक्रमण बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश भी इससे अछूता नहीं। हमारे यहां ये संख्या रोजाना 2000 पार निकल गई है, कुछ स्थानों पर ये उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। घबराने की जरूरत नहीं है। हम निशुल्क टेस्टिंग की व्यवस्था कर रहे हैं। अस्पताल पूरी तरह तैयार है। दवाईयां, सामान्य बैड, आईसीयू, आइसोलेशन बैड, वगैरह सब तैयार है। सरकारी अस्पताल के साथ हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में गरीबों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने कहा कि जो निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं उनके लिए भी फीस की सीमा निर्धारित की है। उससे ज्यादा फीस वसूली नहीं जा सकेगी।

वैक्सीनेशन सबसे प्रभावी उपाय है। हम टीकाकरण का काम भी पूरी गति से कर रहे हैं। अब तक 21 लाख लोगो को टीका लगाया जा चुका है। 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगो को टीका लगाया जाएगा। मेरी अपील है कि आप इस संक्रमण से खुद को बचाने के लिए टीका जरूर लगवाएं। संक्रमण रोकने के लिए मैं आप सबका सहयोग भी चाहता हूं।

होली को लेकर सीएम ने की ये अपील

होली (Holi) को लेकर सीएम ने खास सावधानी बरतने की अपील की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना (Corona) से बचना है तो तीन उपाय करने होंगे। पहला मास्क पहनें रहें, दूसरा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और तीसरा बार बार हाथ धोएं। भीड़ भाड़ से बचें। सीएम ने कहा कि त्योहारों पर परंपरा का निर्वाह करें लेकिन प्रशासन की अनुमित लेकर। लापरवाही से संक्रमण बढ़ेगा और प्रदेश संकट की तरफ बढ़ेगा। उन्होने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कोरोना गाइडलाइन पालन करने को कहा है।

सीएम शिवराज ने कहा कि  हमारे महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे मनाने से इनकार नहीं। लेकिन संक्रमण रोकने के लिए घर में ही त्योहार मनाया जा सकता है। बिना भीड़ जुटाए प्रतीकात्मक रूप से त्योहार मना सकते हैं। इससे लिए जिला समिति फैसला करेगी। हम सबको उपाय करना है कि खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए कोविड गाइडलाइन के सभी नियमों का पालन करें। सीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है संक्रमण से निपटने के लिए, कोरोना को हराने के लिए आप सबका सहयोग मिलेगा। उन्होने कहा हर हाल में कोरोना हारेगा, मध्यप्रदेश जीतेगा।

ये भी देखिये – Covid 19 : सीएम शिवराज ने किया ऐलान, मुफ्त होगा गरीबों का इलाज

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews