Corona Vaccination के ट्रायल रन को लेकर सीएम शिवराज ने कही ये बात

वैक्सीन

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वायरस महामारी (Corona virus epidemic) पर ब्रेक लगाने के लिए वैक्सीनेशन का ट्रायल रन (Vaccination trial run) शुरु होने वाला है। भोपाल में 3 स्थानों को वैक्सीनेशन के लिए चुना गया है, ये शहर के गांधीनगर का उप स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुरा आरोग्य केंद्र और एलएन मेडिकल कॉलेज है। वहीं वैक्सीनेशन ट्रायल रन के लिए जेपी अस्पताल की भी अधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई।

अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीनेशन के ट्रायल रन(Vaccination trial run) के लिए आने वाली समस्याओं को देखते हुए और उन्हे दूर करने के लिए शहर के तीन अलग छोर के केंद्रों को चिन्हित किया गया है। वहीं वैक्सीनेशन ट्रायल रन (Vaccination trial run) को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि इसके लिए हमारी तैयारी पूरी है। वैक्सीनेशन ट्रायल रन के लिए भारत सरकार से चर्चा करके जो कदम उठाने थे ट्रेनिंग से लेकर, कोल्ड स्टोरेज तक के सारे के सारे कदम हमने उठा लिए है और जैसे ही हरी झंडी मिलेगी वैसे ही ट्रायल शुरु कर दिया जाएगा।

बता दें कि सुबह 8 बजे से डमी वैक्सीन (Dummy vaccine) जेपी अस्पताल से चुने गए केंद्रों के लिए भेजी जाएगी और वैक्सीनेशन 9 बजे से शुरु हो जाएगा। 25-25 लोगों की टीम बनाई गई है जो वैक्सीनेशन केंद्र पर मौजूद रहेगी। इन 25 लोगों की टीम में 5 डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स को रखा गया है। वहीं भीड़ को संभालने के लिए भी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि डीप फ्रीजर जो कि कोरोना के वैक्सीन को स्टोर करेगी वो अभी तक हॉस्पिटल में नहीं है। वहीं वैक्सीन के ट्रायल रन को लेकर जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया (Collector Avinash Lavania) ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए किसी को भी मैसेज देकर नहीं बुलाया गया है। इस ट्रायल रन को करने के पिछे मक्सद सिर्फ विभाग की व्यवस्थाओं को देखना है। जिससे अगर कोई कमी सामने आती है तो उसे वक्त रहते पूरा कर लिया जाए। बता दें कि मध्यप्रदेश से पहले देश के 4 राज्यों में वैक्सीनेशन ट्रायल रन शुरु हो चुका है।

बता दें कि एक कोविन एप को तैयार किया गया है जिसमें उन लोगों की जानकारी दर्ज होगी जिनको वैक्सीन लगना है। वहीं केंद्रों पर वैक्सीनेशन का ट्रायल रन 5 स्टेप में होगा। वहीं वैक्सीनेशन के लिए लोगों को मैसज कर उनके वैक्सीनेशन (Vaccination) के समय के बारे में बताया जाएगा। केंद्र पर पहुंचे पर वैक्सीन लगने वाले उम्मीदवारों का पहले तापमान चेक किया जाएगा। तापमान चेक (Temperature Check) करने के बाद उनकी बारी आने तक उन्हें वेटिंग रूम में बैठाया जाएगा। जिसके बाद उनका वैक्सीनेशन किया जाएगा। वहीं वैक्सीन लगने के बाद उन्हे 30 मिनट तक रुका कर उनका दोबारा टेंपरेचर चेक किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews