बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फसल बीमा योजना की आगे बढ़ेगी तारीख, CM शिवराज ने दिए संकेत

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फसल बीमा योजना की आगे बढ़ेगी तारीख, CM शिवराज ने दिए संकेत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।स्वास्थ्य विभाग बाढ़ ग्रस्त इलाकों (Flood affected areas) में व्यापक अभियान चलाएगा। फौरी तौर पर सरकार का आंकलन है कि 7 लाख हेक्टेयर में फसलों को नुकसान हुआ है। वैसे तो आज फसल बीमा योजना (Crop Insurance Policy) की आखिरी तारीख है लेकिन बाढ़ को देखते हुए प्रभावित इलाकों में तारीख को आगे बढ़ाने का पीएम मोदी(PM Modi) से आग्रह करेंगे।यह बात आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan)ने बाढ़ की स्थिति और बचाव कार्य को लेकर चर्चा के दौरान कही।

सीएम ने कहा कि बारिश थम गई है, बाढ़ के पानी ने उतरना शुरू किया है लेकिन होशंगाबाद में मां नर्मदा नदी का पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है, कई गांव जलमग्न है लेकिन प्रशासन सब जगह पहुंच चुका है।अब बड़ी चुनौती सामने है, गांव से पानी उतर रहा है, वहां राहत पहुंचाना है। इन क्षेत्रों में अब हैजा, मलेरिया, डेंगू, डायरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग इन जगहों पर बीमारियों से बचाव के लिए अभियान चलाएगा।

सीएम ने कहा कि बचाव में जुटी सभी टीमों का धन्यवाद जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर डूबते हुए कई गांव के लोगों को बचाया है। @IAF_MCC के पांच हेलीकॉप्टर काम में लगे थे और उन्होंने कई गांवों में फंसे करीब 264 लोगों को एयरलिफ्ट कर बचाया है, उन सभी को मेरा धन्यवाद।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews