शिवराज का तंज, ‘राहुल बाबा की लॉन्चिंग की अनगिनत कोशिशें हुईं, लेकिन सब फेल’

शिवराज का तंज, ‘राहुल बाबा की लॉन्चिंग की अनगिनत कोशिशें हुईं, लेकिन सब फेल’

भोपाल| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है| उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री का 100 फीसदी फोकस खुद की छवि बनाने पर है| भारत के सभी संस्थान इसी काम को करने में व्यस्त हैं| एक व्यक्ति की छवि एक राष्ट्रीय दृष्टि का विकल्प नहीं है| इस वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा राहुल बाबा एक ऐसा प्रोजेक्ट हैं, जिनकी सफल लॉन्चिंग की अनगिनत कोशिशें की गईं|

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को राहुल गांधी के वीडियो सीरीज के संबंध में चुटकी ली| उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘राहुल बाबा एक ऐसा प्रोजेक्ट हैं जिनकी सफल लॉन्चिंग की अनगिनत कोशिशें की गईं लेकिन सब फेल! सुना है फिर रीलॉन्चिंग हुई है, नतीज़ा फिर सिफ़र|

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों एक वीडियो सीरीज ‘सत्य का सफर: राहुल के साथ’ के जरिए देश की चुनौतियों पर अपनी राय रख रहे हैं| इससे पहले राहुल गांधी ने अपने वीडियो सीरीज की दूसरी कड़ी में कहा था कि प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने के लिए एक फर्जी स्ट्रांगमैन की छवि तैयार की| यह उनकी सबसे बड़ी ताकत थी और अब यह भारत की सबसे बड़ी कमजोरी है|

पूर्व मंत्री का पलटवार- सबकी किस्मत आपके जैंसी नहीं
शिवराज के ट्वीट पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सन् 1952 में राजनीतिक सफर आरंभ किया था। इस सफर में वह शुरुआती दौर में कई चुनाव हारे। सबसे रोचक 1984 का वह चुनाव जब स्व. माधव राव सिंधिया जी ने अटल बिहारी वाजपेई जी को चुनाव हराया। 1952 से 1996 तक प्रधानमंत्री बनने में उन्हें 44 वर्ष लगे’। ‘वाजपेई जी की भी कई बार लॉन्चिंग , रीलॉन्चिंग की गई तब जाकर वह एक सफल प्रधानमंत्री बने। लगातार प्रयास करते रहना ही हम सभी का कर्तव्य है। सबकी किस्मत आपके जैंसी थोड़े ही होती है। मेहनत करें उमा जी और मुख्यमंत्री बनें आप’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews