
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) द्वारा मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हाई लेवल बैठक में लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत अब सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में गुरूवार 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शाजापुर शहर में आज बुधवार रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
ये भी देखिये – CM Shivraj की अपील का असर, लोगों को मास्क पहनाने सड़क पर उतरे धर्म गुरु
इस बैठक में फैसला लिया गया कि कोविड-19 (Covid 19) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक लगेंगे। शनिवार रविवार को शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में गुरूवार 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा।
बता दें कि कोरोना (Corona virus) की दूसरी लहर ने अप्रैल के पहले सप्ताह में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। संडे लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बावजूद मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4043 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज। वहीं 13 की मौत हो गई। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के बाद अब बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में भी 100 से अधिक केस मिले हैं, जो की चिंता का विषय है।
ये भी देखिये – Delhi High Court: कार भी पब्लिक प्लेस, अकेले हों तो भी मास्क लगाना जरूरी
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

