Corona को लेकर CM शिवराज सिंह ने कही ये बड़ी बात, अब 23 मार्च को ये करना होगा

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona infection) को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर भोपाल, इंदौर, जबलपुर में आज से हर रविवार लॉक डाउन (Lock Down) प्रभावी कर दिया है। मुख्यमंत्री (CM)का कहना है कि  डरने की बात नहीं है लेकिन एहतियात रखने की जरुरत है।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में 1 अप्रैल से नहीं खुलेंगे स्कूल! सीएम शिवराज ने दिए संकेत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि हमें कोरोना के संक्रमण (Corona infection) से बचाव के लिए सबसे जरुरी उपाय मास्क का उपयोग सुनिश्चित करना है इसके लिए 23 मार्च को सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सायरन बजेगा। जो जहाँ है, वहीं दो मिनट खड़े रहकर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का संकल्प लेगा। दुकानदारों से भी अपील करता हूँ कि वे अपनी दुकानों के सामने दूरी रखने के लिए गोले बनाएँ। गोले बनाने मैं भी निकलूंगा।

इसके साथ ही 23 मार्च को शाम को 7 बजे भी दो मिनट के लिए सायरन बजेगा और हम पुनः यह सुनिश्चित करेंगे कि हमने और हमारे आसपास के लोगों ने मास्क लगाया है या नहीं।

मास्क लगाना बहुत ज़रूरी है, इसलिए यह संकल्प अभियान हम शुरू कर रहे हैं। स्थिति हाथों से बाहर निकले, इसके पहले ही हम संभल जाएँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews