
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर झाबुआ एसपी का ऑडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम शिवराज ने छात्रों से अभद्र भाषा में बातचीत करने के मामले में सीएस और डीजीपी को झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को हटाने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े..VIDEO: पीएससी परीक्षा में आयु सीमा में छूट को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें झाबुआ पॉलिटेक्निक के छात्रों द्वारा अपनी समस्या बताने पर एसपी उनके साथ गाली गलौच करने लगते है।खबर है कि रविवार रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में शराब के नशे में कुछ स्टूडेंट्स के बीच लड़ाई हो गई थी, इसकी शिकायत करने छात्र एसपी के पास थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस हॉस्टल जाने के लिए कहा।
इसके बाद छात्रों ने SP अरविंद तिवारी को फोन कर प्रोटेक्शन की मांग की, लेकिन उन्होंने मदद की बजाय उल्टा छात्रों से ही गाली गलौच करना शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स का आरोप है कि एसपी ने उसने फोन पर अभद्रता की। इस मामले को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लेते हुए आज सोमवार को बैठक में एसपी अरविंद तिवारी को तुरंत हटाने के साथ जांच के निर्देश दिए ।
यह भी पढ़े..अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ी अपडेट, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानें लाभ मिलेगा या नहीं?
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिए कि झाबुआ एसपी को तुरंत हटाओ। क्योंकि वह जिस भाषा में बात कर रहे हैं वह बहुत ही अशोभनीय है बच्चों के साथ कोई इस भाषा में कैसे बात कर सकता है।इसके बाद मामले की जांच की गई और दोपहर में ऑडियो में झाबुआ एसपी के आवाज की पुष्टि होने पर उन्हें सीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि तत्कालीन एसपी झाबुआ ने मेरे भांजों को अपशब्द बोले थे। मैंने तत्काल उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। मैने सवेरे ही जांच के आदेश दिए थे कि क्या वास्तव में यह उनकी आवाज है। अभी मेरे पास रिपोर्ट आ गई है की यह तत्कालीन एसपी झाबुआ की ही आवाज थी। बच्चों के लिए जो अपशब्दों का इस्तेमाल करे, उसे मैं किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर सकता।
इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से तत्कालीन एसपी झाबुआ को निलंबित करता हूं।
[dgv_vimeo_video id=”751089371″]
भांजे भांजियों से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं : शिवराज के सख्त तेवर, हटाए गए झाबुआ एसपी @ChouhanShivraj @OfficeofSSC @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @collectorjhabua @JhabuaProjs @JansamparkMP @VirendraSharmaG @BJP4MP @BJP4India @INCMP @INCIndia @mohdept @OfficeOfDrNM pic.twitter.com/plC4mo7P6H
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 19, 2022
[dgv_vimeo_video id=”751098203″]

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1571768121056460800
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

