CM ने सलाहकार समिति के साथ साझा की COVID19 की IITT नीति

CM ने सलाहकार समिति के साथ साझा की COVID19 की IITT नीति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज ने आज गुरुवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदेश में #COVID19 संक्रमण की स्थिति एवं अन्य संबंधित विषयों की।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के शुभारंभ में सलाहकार समिति को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति से अवगत कराया ।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड 19 की नीति – IITT (I square , T square) को साझा किया Identification-Isolation-Testing -Treatment। मुख्यमंत्री के पश्चात अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन द्वारा सलाहकार समिति को प्रदेश में अब तक किए गए प्रयासों को बताया ।इस दौरान गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत बाकी कैबिनेट मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे।

समिति के सदस्य कैलाश सत्यार्थी ने सीएम को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। सत्यार्थी ने अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ को भी धन्यवाद दिया।अभी लोक जागरण की आवश्यकता है। पूरे देश मे प्रदेश में अभी लोक जागरण की दिशा में और प्रयास करना होगा। धार्मिक संगठन, धर्म गुरु लोक चेतना के लिए आगे आएं ।बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए, ऐसे बच्चे जो दैनिक श्रम करते रहे हैं, उन्हें भोजन और आश्रय का ध्यान दिया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews