12 फरवरी को सीएम शिवराज देंगे किसानों को तोहफा, खातों में राशि होंगी ट्रांसफर

Shivraj singh chouhan

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा है कि पिछले साल की फसल बीमा की राशि वे 12 फरवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।इससे पहले उन्होंने देवास में उन्होंने कहा था कि  2020 की फसल बीमा राशि का पैसा इस माह मैं डाल दूंगा। ज्यादा से ज्यादा फरवरी के पहले सप्ताह में आ जाएगा।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशन में भी इजाफा, उच्च वेतनमान का लाभ

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद और सीहोर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल के फसल बीमा योजना (Crop Insurance Policy) का पैसा मैं 12 फरवरी को किसान भाई-बहनों के खाते में डालने वाला हूं। इस वर्ष अच्छी पैदावार होने की उम्मीदें हैं।हमारे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  प्रभुराम चौधरी जी ने कोरोना से प्रदेश को बचाने में अहम भूमिका निभाई है। डॉ. चौधरी प्रदेश ही नहीं, अहिरवार समाज का गौरव हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: जल्द बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फरवरी में बारिश के आसार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वर्गीय नारायण सिंह चौधरी जी की स्मृति को संजोकर हम सेवा कार्यों से आगे बढ़ें। चौधरी साहब का परिवार पहले से ही समाज सेवा के प्रति समर्पित है। आप सभी सेवा कार्यों से समाज के विभिन्न वर्गों का कल्याण करें। स्वर्गीय नारायण सिंह चौधरी जी का जीवन सार्थक, सात्विक, सरल, सेवाभाव, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहा।

कांग्रेस पर हमला

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं किया। प्रदेश के नागरिकों ने मुझ पर भरोसा जताया। मुझे मुख्यमंत्री बनाया और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी। आप देख सकते हैं आपके सहयोग से प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews