कोरोना संकटकाल के बीच किसानों को लेकर CM शिवराज का बड़ा बयान

कोरोना संकटकाल के बीच किसानों को लेकर CM शिवराज का बड़ा बयान

भोपाल।

कोरोना संकटकाल (Corona crisis) के बीच एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (State Chief Minister Shivraj Singh Chauhan )का किसानों(Farmers) को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम शिवराज ने किसानों से कहा है कि वे चिंता न करें, प्रदेश में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण है।खरीफ 2020 के लिए किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त कृषि आदान उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को किसी भी प्रकार की कृषि आदान संबंधी परेशानी होने पर वे कंट्रोल रूम 181 पर सूचित करें। उनकी समस्या का तुरंत निदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खरीफ 2020 के लिए किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त कृषि आदान उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण है। किसान किसी बात की चिंता न करें।खरीफ के लिए किसानों को अभी तक 8.25 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित किया जा चुका है। इसमें 3.69 मीट्रिक टन यूरिया, 3.19 मीट्रिक टन डी.ए.पी., 0.44 मीट्रिक टन कॉम्पलैक्स, 0.24 मीट्रिक टन एम.ओ.पी. एवं सुपर फास्फेट 0.69 मीट्रिक टन किसानों को वितरित कर दिया गया है।

पर्याप्त खाद उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खरीफ 2020 के लिए आज की स्थिति में 5.75 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है तथा 7300 मीट्रिक टन ट्रांजिट में है। इसी प्रकार 5.90 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी उपलब्ध है तथा 16618 मीट्रिक टन ट्रांजिट में है। इसके अलावा 1.5 लाख मीट्रिक टन यूरिया के अतिरिक्त आवंटन की केन्द्र से मांग की गई है, जो हमें मिल जाएगा। खरीफ 2020 के लिए प्रदेश में खाद का कुल लक्ष्य 25 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। इसमें यूरिया का लक्ष्य 11 लाख मीट्रिक टन, डी.ए.पी. का 7 लाख मीट्रिक टन, कॉम्पलेक्स का 2 लाख मीट्रिक टन, एम.ओ.पी. का एक लाख मीट्रिक टन तथा सुपर फॉस्फेट का 4 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews