शिवराज आज मंत्रियों के साथ करेंगे वन टू वन, संबधित विभागों पर होगी चर्चा

शिवराज आज मंत्रियों के साथ करेंगे वन टू वन, संबधित विभागों पर होगी चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार को कैबिनेट मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री मंत्रियों से उनके विभाग संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इसी के साथ उनकी परेशानियों का निदान भी करेंगे।

दरअसल, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आज मंत्रियों से वन टू वन चर्चा करुंगा और उनके विभाग के बारे में जानूंगा। मंत्रियों को अपने विभागीय स्तर पर कोई भी जानकारी मिले तो वह उसकी गहराई तक पहुंचे और यदि जरूरत हो तो उचित कार्यवाही भी करें। वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने स्पष्ट तौर पर अपने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि जुलाई तक वह अपने विभाग को अच्छे से देख लें, समझ ले और इसी के साथ विभागीय स्तर पर अपने टारगेट को भी सेट कर लें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगस्त में वह सभी विभागों की समीक्षा शुरू करेंगे। वहीं विभागीय स्तर पर हो रहे कार्य का जायजा भी लेंगे।

इधर उज्जैन में आबकारी विभाग में दुष्कर्म के आरोपी पंकज जैन पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उसे नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। ऐसे घृणित कार्य के लिए मध्यप्रदेश में किसी विभागीय जांच की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने साफ कहा है कि इस विषय पर अब कोई भी विभागीय जांच नहीं होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews