को-वैक्सीन का ट्रायल शुरू, भोपाल में एक शिक्षक को दिया गया पहला डोज

CONGRESS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर है| को-वैक्सीन (covaxin) के तीसरे फेज की ट्रायल आज पीपुल्स अस्पताल भोपाल (Peoples hospital) में शुरू हो गई है। शुक्रवार को सात लोगों को कोरोना को-वैक्सीन का ट्रायल डोज (Trial Doze) दिया गया है। प्रदेश का पहला डोज दोपहर दो बजे शहर के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक को दिया गया। पहले दिन 18 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया| लेकिन प्रक्रिया लंबी होने से केवल 7 लोगों को ही टीका लगाया गया|

टीका लगाने के बाद देर शाम तक सातों की तबीयत पूरी तरह ठीक थी। एक सप्ताह बाद इन सातों लोगों की जांच की जाएगी। शनिवार से अधिक लोगों को ट्रायल डोज देने की तैयारी कर ली गई है। ट्रायल के लिए आवेदन करने वालों से सहमति पत्र लेकर ट्रायल के लिए तय गाइड लाइन के अनुरूप उनकी स्वास्थ्ा जांचें की गईं। इनमें से सात लोग ट्रायल डोज के लिए फिट पाए गए थे।

वैक्सीन लगवाने वालों में डॉक्टर, शिक्षक, किसान और कारोबारी और एक महिला शामिल हैं। भोपाल में दो हजार लोगों पर ट्रायल किया जाएगा। इनमें से एक हजार लोगों को ट्रायल वैक्सीन के डोज लगेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews