College Reopen: उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान- इस दिन से खुलेंगे कॉलेज

mp top mba college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में बंद रहे सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों (colleges) को खोले जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Higher Education Minister Mohan Yadav) ने बड़ा बयान दिया है। मोहन यादव ने कहा है कि 15 दिसंबर से प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में नियमित कक्षाएं भी आयोजित की जाएगी।

दरअसल उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Mohan yadav) ने एक बार फिर बिना तैयारी के बड़ा बयान दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 15 दिसंबर से सरकारी और प्राइवेट कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा है कि कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू की जाएगी। जो नियमित रूप से संचालित होगी।

Read More: कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमला, आई चोट, बोले शिवराज- चोट का बदला वोट

मंत्री मोहन यादव ने कहा कि 1 जनवरी 2021 से कॉलेज में विज्ञानं विषय के प्रैक्टिकल भी शुरू किए जाएंगे। वहीं इस मामले में विभागीय अधिकारी को कहना है कि उन्हें कॉलेज खोले जाने के संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही उन्हें आदेश प्राप्त होता है। इस संबंध में गाइडलाइन जारी की जाएगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में मार्च से कॉलेज बंद है। जिसे अब 15 दिसंबर से खोला जा रहा है। इसके साथ ही साथ प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में नियमित कक्षाएं भी संचालित की जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि जल्द ही कॉलेज खोलने का आदेश अधिकारियों तक पहुंच जाएगा। इससे पहले शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने एक दिसंबर से कॉलेज खोलने की घोषणा की थी लेकिन तैयारियों के अभाव में कॉलेज नहीं खोले जा सके थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews