Commonwealth Games 2022 : टेबल टेनिस के डबल्स में भारत ने जीता सिल्वर मेडल

Commonwealth Games 2022 : टेबल टेनिस के डबल्स में भारत ने जीता सिल्वर मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारत का कामनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी है, आज बर्मिंघम में पदकों की बारिश हो रही है। इसी कड़ी में अब भारत की स्टार टेबल टेनिस जोड़ी ने डबल्स के सिल्वर मेडल कब्जा जमाया है।

2️⃣nd medal for 🇮🇳 in #TableTennis so far this #CommonwealthGames2022 💪💪#Cheer4India pic.twitter.com/aZtVMMLfXm

— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली शरथ कमल और जी साथीयान की भारतीय जोड़ी को फाइनल में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल और लियाम पिचफोर्ड की जोड़ी के हाथों 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा, इसलिए ही भारतीय जोड़ी अब सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा।

हालांकि, भारतीय पेडलर्स का प्रदर्शन पिछले आयोजन के मुकाबले बेहद ही निराशाजनक रहा है। स्पर्धा में गोल्ड मेडल की आस मनिका बत्रा हार कर मेडल की रेस से बाहर हो गई। इस इवेंट में भारत अपना टाइटल भी डिफेंड नहीं कर पाया है।

ये रहे जीत के हीरो –

जी साथियान

चेन्नई के तमिलनाडु में जन्मे जी साथियान का पूरा नाम साथियान ज्ञानसेकरन है। दुनिया के 24 नंबर के टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के मेन्स टीम में गोल्ड, मेन्स डबल्स में सिल्वर और मिक्सड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

शरथ कमल

चेन्नई के तमिलनाडु से आने वाले अचंत शरथ कमल भारतीय टेबल टेनिस के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक है। शरथ कमल को आप कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक धारी भी कह सकते है क्योंकि उन्होंने आज तक कॉमनवल्थ गेम्स में सिंगल्स और टीम के रुप में चार गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुके है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews