MP उपचुनाव : चुनाव आयोग में कांग्रेस की 200 तो BJP की 140 शिकायतें

MP उपचुनाव : चुनाव आयोग में कांग्रेस की 200 तो BJP की 140 शिकायतें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 विधान सभा सीटों (28 Assembly Seat) पर हो रहे उपचुनाव (By-election) में भाजपा (BJP) हो या फिर कांग्रेस (Congress) दोनों ही दल एक दूसरे के खिलाफ ताबड़तोड़ शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इस शिकायतबाजी में कांग्रेस, भाजपा से आगे निकल गई है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा शिकायतें जिला स्तर के साथ भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग (Election Commission) में की हैंं।

भाजपा और कांग्रेस की लीगल सेल चुनाव आयोग में लगातार शिकायत दर्ज करा रही हैं। लीगल सेल हर उस विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं, जहां पर उप चुनाव हो रहे हैं। यह शिकायतें स्थानीय प्रत्याशी के साथ दोनों ही पार्टियों के दिग्गजों नेताओं के खिलाफ की जा रही हैं। लीगल सेल विरोधी दलों पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस की बात करें, तो कांग्रेस अब तक सबसे ज्यादा शिकायत चुनाव आयोग में कर चुकी हैं। शिकायतों का ये दौर अभी भी जारी है। भाजपा ने अब तक 140 शिकायत कीं। इनमें से 40 शिकायत भोपाल में चुनाव आयोग में दर्ज कराई गयीं। कांग्रेस ने अभी तक 200 शिकायत कीं। इनमें से सबसे ज्यादा शिकायत भोपाल में चुनाव आयोग में दर्ज करायी गयीं। चुनाव आयोग सभी दलों की शिकायतों पर कार्रवाई कर रहा है।

शिकायतों का अंबार-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) हों या फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath)। इनके खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत की गयी है। इसके अलावा भी भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं और उनके मौजूदा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत पहुंच चुकी है। राजनीतिक पार्टियों की शिकायतों का चुनाव आयोग में अंबार लग गया है। आयोग इन शिकायतों की जांच करने के बाद आगे कार्रवाई कर रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews