कांग्रेसी विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

कांग्रेसी विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

भिण्ड//गणेश भारद्वाज।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की आपातकाल जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करीब एक सैकड़ा कांग्रेस(congress) पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कभी सिंधिया(scindia) के करीबी व खेमे के जिलाध्यक्ष रहे जय श्री राम बघेल(ram baghel) ने की। बैठक को करीब दो दर्जन कांग्रेसजनों ने संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस का साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हमें या तो मध्यावधि या फिर उपचुनाव की तैयारी करनी है और कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक और कार्यकर्ताओं को सबक सिखाना है। एक कार्यकर्ता ने तो यहां तक कह दिया कि अब कांग्रेस सिंधिया महल से नहीं लहार से चलेगी यानी की कांग्रेस को लहार के कद्दावर विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह चलाएंगे। जिसका कांग्रेस के उपाध्यक्ष भगवानदास सैंथिया ने पुरजोर विरोध किया और कहा की कांग्रेस लहार से नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यालय से चलेगी।

वहीं अध्यक्ष जय श्री राम बघेल ने अपने उद्बोधन में यहां कह दिया की सिंधिया जी के कांग्रेस छोड़ने से अब वे गुलामी की जंजीरों से मुक्त हो गए हैं और वे अब एक नई कांग्रेस खड़ी करेंगे। जिला बैठक को सिंधिया खेमे के जिला उपाध्यक्ष और भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ राधेश्याम शर्मा, संजय भूता, राम हरि शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह कुशवाहा, ब्रजकिशोर मुद्गल, आशुतोष शर्मा, राम और सिंह कुशवाह अजय जैन राघवेंद्र शर्मा गोहद ओम प्रकाश पुरोहित, विनोद पंडित, ममता मिश्रा, अनिल भारद्वाज, रामअवतार चौधरी रेखा भदौरिया, वीरेंद्र सिंह यादव, विनीत शर्मा आदि ने संबोधित किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews