सरकार के इस फैसले पर भड़की कांग्रेस, किया CM शिवराज पर बड़ा हमला 

mp congress kamalnath
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में भी अभी कोरोना (Corona) का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है,लेकिन इस बीच शिवराज सरकार (Shivraj  Government) ने प्रदेश में राजधानी भोपाल को छोड़कर अन्‍य सभी जगहों पर कोविड केयर सेंटरों (Covid Care Center) को बंद कर दिया है। ये ऐसे सेंटर थे, जिन्हें मामूली लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाया गया था। सरकार का यह फैसला विवादों में आ गया है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) शिवराज सरकार पर लगातार हमलावर हैं। कमलनाथ ने सरकार के आदेश के बाद कल ट्वीट कर हमला किया था उसके बाद आज फिर कमलनाथ ने एक के बाद एक तीन ट्वीट (tweet) कर हमला किया है।

कमलनाथ ने ट्वीट (Tweet) किया – “शिवराज जी, मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का आँकड़ा 2.5 लाख के क़रीब पहुँच चुका है , अभी तक घोषित मौतों का आँकड़ा 3641 पर पहुँच चुका है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे है और रोज़ मौतें भी हो रही है , ऐसे भी कोविड केयर सेंटर को बंद करना बेहद ही अविवेकपूर्ण निर्णय है।” दूसरे ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा- “और जब जनहित के मुद्दों से बचना हो, विधानसभा का सत्र स्थगित करना हो, विपक्ष के कार्यक्रम रोकना हो, नगरीय निकाय के चुनाव को अभी नहीं करवाना हो, प्रदेश में धार्मिक आयोजन, शादियाँ या अन्य आयोजन रोकना हो तो यही कोरोना डरावना व भयावह हो जाता है।” तीसरे ट्वीट में कमलनाथ ने बड़ा हमला करते हुए लिखा- “आप कोरोना को अपनी सुविधानुसार परिभाषित करते है।आपका यह दोहरा चरित्र प्रदेश की जनता खुली आँखो से देख रही है।”

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 4, 2021

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews