कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए किया अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए किया अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के लिए आठ सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (Disciplinary Action Committee) का गठन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता भरत सिंह को इस समिति का अध्यक्ष और सीपी शेखर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से आठ सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की है। समिति में भारत सिंह चेयरमैन सी पी शेखर, वाइस चेयरमैन, विनय दुबे सदस्य, नन्हे लाल धुर्वे सदस्य, अजीता वाजपेई पांडे सदस्य, बाबूलाल सोलंकी सदस्य, सैयद साजिद अली सदस्य, और रामेश्वर पटेल को समिति में सदस्य बनाया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews