Congress Leader : कोरोना से हारे पूर्व मंत्री, इलाज के दौरान निधन, कांग्रेस में शोक लहर

पूर्व मंत्री

अजमेर, डेस्क रिपोर्ट। नवंबर (November) का महिना शुरु हो गया है , लेकिन कोरोना से नेताओं के निधन की खबरें लगातार सामने आ रही है। अब राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) जिले के कांग्रेस नेता (Congress Leader) और पूर्व मंत्री ललित भाटी (Former Minister Lalit Bhati) का कोरोना से निधन हो गया।उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर है।

जानकारी के अनुसार, 61 वर्षीय ललित (Lalit Bhati) भाटी बीते दिनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे, इसके बाद वे घर पर ही निजी चिकित्सक से उपचार ले रहे थे,  मंगलवार देर रात  सांस की तकलीफ होने के बाद  आनन-फानन में उन्हें शहर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती रखा गया, जहां बुधवार देर रात हालत बिगड़ने पर उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। भाटी के निधन से पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है। स्थानीय नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

वे वर्ष 1985 में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र (Kekri Assembly Constituency) से जीते और कांग्रेस सरकार में उपमंत्री रहे। भाटी वर्ष 1998 में अजमेर पूर्व से भी विधायक रहे हैं। इसके बाद साल 2003 में कांग्रेस (ongress)C ने उन्हें BJP की अनिता भदेल के सामने मैदान में उतारा था लेकिन वो चुनाव हार गए थे ।इसके बाद वर्ष 2008 में  जब उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं दिया तो वे NCP के बैनर तले उतरकर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार जयपाल के लिए परेशानी का कारण बने लेकिन अनिता भदेल से हार गए।खास बात ये है कि कांग्रेस संगठन में भाटी विभिन्न पदों पर रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee) में महासचिव के पद पर थे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नजदीकी माने जाते थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews