कांग्रेस नेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कई नेता आए थे संपर्क में

कांग्रेस नेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कई नेता आए थे संपर्क में

डबरा।सलिल श्रीवास्तव।

कांग्रेस की आईटी सेल के प्रदेश पदाधिकारी कीर्ति सिंह मंगरौरा के कोरोना पॉजिटिव निकलने से डबरा से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया है कीर्ति सिंह जहां डबरा के कांग्रेस नेताओं के संपर्क में रहे तो भोपाल में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने पिछली 6 जून को मुलाकात की।

2 दिन पूर्व कीर्ति सिंह कोरोना पॉजिटिव निकले जब प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली तो लगभग 40 लोग डबरा और भोपाल के शामिल है इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,पूर्व मंत्री लाखन सिंह के नाम के साथ विदिशा के एक अधिकारी का नाम भी शामिल है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री लाखन सिंह के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए हैं।

अब देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारी किन लोगों को क्वॉरेंटाइन करते हैं और कितनों की जांच करवाते हैं जब इस संबंध में डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे से बात की तो उनका कहना था कि हमने सूची बना ली है और भोपाल और विदिशा कलेक्टर को पत्र भी लिख दिए हैं सभी लोगों के नाम भी उपलब्ध करा दिये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews