By-Election: कांग्रेसी नेता का “शुद्धिकरण अभियान” पर बड़ा बयान, पार्टी सहित बागी नेताओं को घेरा

पंचायत चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

उप चुनाव(by-election) से पहले मध्य प्रदेश(madhyapradesh) की सियासत में फिर से एक उबाल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष विपक्ष को घेरने की पूरी तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस(congress) के विधायक(MLA) कांग्रेस पर ही लगातार निशाना बना रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह(digvijay singh) के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह(laxman singh) लगातार कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए उन्हें उपचुनाव की तैयारियां की सलाह दे रहे हैं। इसी के साथ अब कांग्रेस के शुद्धिकरण अभियान पर भी लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस और बीजेपी को घेरा है।

दरअसल रविवार को कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि शुद्धिकरण अभियान राजनेताओं का भी होना चाहिए। वहीं कांग्रेस के बागी हुए नेताओं पर तंज कसते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सूटकेस और लूटकेस वाले नेताओं को राजनीति से जनता स्वयं ही हटा देगी। लेकिन पार्टियों को चाहिए कि वह राजनेताओं का शुद्धीकरण करें।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी को किसी मुद्दे पर घेरा है।पिछले दिनों अयोध्या में हुए राम जन्मभूमि पूजन से एक दिन पूर्व जब पार्टियां राममय होकर राम के नाम पर राजनीति कर रही थी। तब भी लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी को घेरते हुए कहा था कि राम मंदिर का शिलान्यास हो चुका है।राम सबका भला करें और इसी के साथ उन्होंने कहा था कि सभी राजनेताओं से आग्रह किया कि देश की अन्य समस्याओं पर ध्यान दें और राम जी के नाम पर राजनीति बंद करें।

बता दे कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा शुद्धिकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की थी।जहां इस अभियान के तहत उपचुनाव वाले सभी 27 विधानसभा क्षेत्रों में शुद्धिकरण के लिए लोगों को आधा लिटर गंगाजल की बोतल सौंपे जाने का निर्णय लिया गया था। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शेखर का कहना था कि दल बदलने वाले विधायकों ने जनता के साथ धोखा लिया था। जिसके वजह से शुद्धिकरण अभियान चलाया जा रहा है। ईश्वर कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी पर बड़ा बयान दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews