कांग्रेस नेता का बयान – विधायकों को मिला 25 करोड़ का ऑफर

कांग्रेस नेता का बयान – विधायकों को मिला 25 करोड़ का ऑफर

भोपाल।

प्रदेश के सियासी घटनाक्रम में विधायकों(mlas) की खरीद-फरोख्त का मामला फिर से सामने आया है। अब इस मामले में कांग्रेस नेता पी एल पुनिया(p l puniya) ने बयान दिया है। पुनिया ने कहा है कि बीजेपी(bjp) ने हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ में खरीदने की कोशिश की है। बीजेपी ने सिंधिया(scindia) को भी प्रलोभन देकर अपनी पार्टी में शामिल किया है। सिंधिया के इस्तीफे के बाद जिस तरह प्रदेश ने इस्तीफे आए हैं उसे इस्तीफा नहीं कहा जा सकता।

कांग्रेस नेता(congress leader) पी एल पुनिया ने भाजपा(bhajapa) पर हॉर्स ट्रेडिंग(horse trading) का आरोप लगाया है। विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व मीडिया से बात करते हुए पूनिया ने बताया कि प्रदेश में बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग का माहौल बना रही है। उन्होंने हमारे विधायकों को 25 25 करोड़ का ऑफर दिया है। वहीं कांग्रेस(congress) के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) को भी प्रलोभन देकर बीजेपी ने अपनी तरफ खींचा है। बता दें कि इससे पहले प्रदेश के कानून मंत्री पीसी शर्मा( p c sharma) ने भी भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया था। साथियों ने यह भी कहा था कि हमारे विधायकों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाए हुए हैं। गौरतलब हो कि इसके पहले पुनिया ने सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर ट्वीट किया था और अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए थे। पुनिया ने कहा था कि भाजपा के 15 साल के कुशासन के बाद कांग्रेस सत्ता में आई लेकिन हम इसे 15 महीने भी बरकरार नहीं रख सके हैं। क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया अकेले जिम्मेदार हैं।बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे वरिष्ठ नेता को खो दिया। यह पूरी तरह से आत्मनिरीक्षण की जरूरत है।

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट सत्र से पूर्व मीडिया के सवाल के जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत है और हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। स्पीकर अपने अधिकार का पालन करेंगे। हालांकि विधानसभा की सत्र कोरोनावायरस की सतर्कता को लेकर 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews