27 दिसंबर को हो सकती है कांग्रेस विधायक दल की बैठक, आगामी सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा

27 दिसंबर को हो सकती है कांग्रेस विधायक दल की बैठक, आगामी सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा सत्र (MP Assembly session) को देखते हुए 27 दिसंबर को कांग्रेस ने अपने विधायक दल की बैठक (Congress legislature party meeting) बुलाई है। विधायक दल की बैठक को लेकर कांग्रेस ने सभी विधायकों को मेल भेजकर सूचना दी है। बता दें कि संसद के सत्र के स्थगित होने के बाद मध्यप्रदेश में मचे घमानसान को देखते हुए आगामी विधानसभा सत्र (Upcoming MP assembly session) के भी स्थगित होने की चर्चाएं आम हो गई है। जानकारी के अनुसार, इसी सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव (Assembly Speaker Election) भी होना है। जिसे लेकर दोनों ही पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

हो सकती है कांग्रेस विधायक दल की बैठक

गौरतलब है कि राजनीतिक घमासान के बीच अभी कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक की जानकारी को पब्लिक नहीं किया है। लेकिन कांग्रेस विधायक दल की बैठक (Congress legislature party meeting) की तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं तीन दिवसीय मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र (Madhya Pradesh assembly session) का आयोजन 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया जाएगा।

कांग्रेस विधायकों को भेजे गए ईमेल

28 दिसंबर से 30 दिसंबर को विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए सभी विधायकों को मेल द्वारा बैठक की सूचना भेजी गई है। जिसमें कहा गया है कि 27 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। ये जानकारी विधायकों को भेजे गए ईमेल के माध्यम से मिली है। फिलहाल अभी इस संबंध में कांग्रेस ने कोई खुलासा नहीं किया है।

स्थगित हो सकती है आगामी MP विधानसभा सत्र

मध्यप्रदेश में अटकलों का बाजार गर्म है, जिसके चलते आगामी विधानसभा सत्र के स्थगित होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कांग्रेस ने भी आशंका जताई है, कि मध्यप्रदेश में जो स्थिति बनी है ऐसे में सरकार विधानसभा सत्र को स्थगित कर सकती है। कांग्रेस विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के हर कदम पर नजर बनाए हुए है। ऐसी स्थिति में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर मध्यप्रदेश सरकार तय तारीख पर विधानसभा सत्र बुलाती है तो कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 दिसंबर को होगी।

विधायक कुणाल चौधरी ने कही ये बातें

इस संबंध को लेकर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी (Congress MLA Kunal Chaudhary) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ईमेल के माध्यम से सभी विधायकों को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बारे में जानकारी भेजी है। जिसके अनुसार, 27 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। साथ ही कुणाल चौधरी ने बताया कि आगामी सत्र की स्थति को देखते हुए कई प्रकार की आशंका जताई जा रही है। जिसमें अगर मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र अपनी तय समय पर होगी, तो 27 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews