कांग्रेस MLA ने सिंधिया पर लगाए गंभीर आरोप, कमलनाथ की जमकर तारीफ

कांग्रेस MLA ने सिंधिया पर लगाए गंभीर आरोप, कमलनाथ की जमकर तारीफ

श्योपुर।
मध्यप्रदेश में भले ही कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन जारी हो लेकिन सियासी हलचल अब भी तेज है। नेताओं के बीच बयानबाजियों का दौर तेजी से चल रहा है। हाल ही में11 साल पुराने एक आपराधिक मामले में जेल की सजा पाने वाले श्याेपुर से कांग्रेस विधायक  बाबू जंडेल का बड़ा बयान सामने आया है।बाबू ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाए है।बाबू फिलहालत जमानत पर बाहर है।

बाबू का आरोप है कि सिंधिया ने खून के मुताबिक काम किया। सिंधिया कायर हैं, जो सरकार गिरा दी।कांग्रेस ने सिंधिया को सब कुछ दिया।सोनिया गांधी ने मां का प्यार दिया। केंद्र सरकार में 10 साल मंत्री बनाया।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंधिया को खूब तवज्जों दी, उनके समर्थक विधायकों को मंत्री बनाया, फिर भी सिंधिया ने गद्दारी की।

कमलनाथ की तारीफ
वही कमलनाथ की तारीफ करते हुए बोले कि कमलनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। कमलनाथ नेता नहीं नाथ है। जनता कमलनाथ को फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहती है।प्रदेश के माफिया ने सिंधिया को शिकार करके कांग्रेस सरकार को गिरवाया।वही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उप चुनावों में कांग्रेस सभी 24 सीटें जीतेंगी।

सिंधिया समर्थकों पर हमला
कांग्रेस छोडऩे वाले 22 विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा से सभी 22 विधायकों को टिकट मिला तो बुरा हाल होगा। जनता तो क्या अब पत्नी और बच्चे भी इन नेताओं को माफ नहीं करेंगे।
कांग्रेस के साथ गद्दारी करने वालों को जनता जरूर सबक सिखाएगी।

जमानत पर बाहर चल रहे जंडेल

बता दे कि बाबूलाल जंडेल वही है जिन्हे हाल ही में 11 साल पुराने सिंचाई विभाग के इंजीनियर से मारपीट के मामले में भोपाल की विशेष अदालत से एक साल की सजा सुनाई गई थी और वह जेल चले गए थे। हालांकि 15 दिनों के अंदर ही जबलपुर हाईकोर्ट ने उन्हे राहत देते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली थी और अब वे जमानत पर बाहर है।

गौरतलब है कि बाबू जंडेल कांग्रेस के वे विधायक हैं, जिन्होंने प्रदेश मेें कांग्रेस सरकार बनने के तीन माह बाद ही हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक समेत कई नेताओं पर आरोप लगाए थे कि ये लोग उनके संपर्क में आकर उन्हें बीजेपी में शामिल कराना चाहते हैं।बाबू ने आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा की ओर से कांग्रेस छोडऩे के लिए 37 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। मैं खानदानी आदमी हूं और बिकने वालों में नहीं हूं। मैं मरते दम तक कांग्रेस में रहूंगा। जंडेल ने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, वो बिजनेसमैन है और गद्दार हैं। हालांकि जंडेल बीजेपी के किसी भी तरह के झांसे में नही आए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews