कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री आरिफ अकील अस्पताल में भर्ती, ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग

minister-arif-akeel-Sloppy-tongue-statement-on-modi-

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व मंत्री आरिफ अकील को ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो पिछले तीन दिन से भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। आरिफ अकील शुगर व बीपी के रेगुलर पेशेन्ट भी हैं। पूर्व मंत्री आरिफ अकील का इलाज जारी है, इस बीच गुरूवार देर रात को उनकी हालत नाजुक होने की सूचना स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल हो रही है जिसके चलते उनके समर्थक पूर्व मंत्री के स्वस्थ को लेकर चिंतित हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि एमपी ब्रेकिंग से बातचीत में उनसे भाई ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील 6 बार भोपाल उत्तर से विधायक रहे हैं। 1972 से छात्र राजनीति शुरूआत करने वाले अकील लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे सेफिया महाविद्यालय भोपाल के छात्र संघ अध्यक्ष, मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष और बार कौंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं और 1995 से मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के सदस्य हैं। इसके साथ ही वे भोपाल विश्वविद्यालय की कोर्ट के सदस्य, नागरिक बैंक के संचालक तथा कई अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष और संरक्षक भी रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews