कांग्रेस MLA ने लगाई ट्रैफिक प्रभारी की क्लास, लगाएं आरोप

कांग्रेस MLA ने लगाई ट्रैफिक प्रभारी की क्लास, लगाएं आरोप

दतिया, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में आज एक कांग्रेस विधायक पुलिस चेकिंग कर रहे चेकिंग अधिकारी पर बरस पड़े। इतना ही नहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस प्रभारी को उन्होंने फटकार लगाते हुए चेकिंग हटाकर वहां से चले जाने तक को कह दिया। बताया जा रहा है कि चेकिंग पुलिस प्रभारी समय से वसूली कर रहे थे। जिसके बाद कांग्रेस ने प्रभारी को चालानी कार्रवाई करने पर फटकार लगाई।साथ ही उनपर आरोप भी लगाएं।

दरअसल मामला देती है कि सेवढा का है। जहां न्यू बायपास के पास चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को देखकर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह भड़क गए। इतना ही नहीं उन्होंने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए उन पर विधानसभा के लोगों को परेशान करने का आरोप भी लगाया। विधायक जी का पारा इतना हाई था कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से यह तक कह दिया कि पूरे जिले में चेकिंग करो। मेरी विधानसभा में ही क्यों लोगों को परेशान कर रहे हो। हालांकि विधायक जी के तेवर देख आज ट्रैफिक पुलिस भी सकते में आ गई थी।

बता दें कि कांग्रेस शासन में कई बार वसूली करते पकड़े जाने के बाद चेकिंग पुलिसकर्मियों को विधानसभा के पास से हटा दिया गया था। लेकिन भाजपा की सरकार के वापस सत्ता में लौटने के साथ ही चेकिगकर्मी फिर से चौकी प्रभारी बन गए। इन पुलिसकर्मियों पर यह भी आरोप है कि आउटर एरिया में जाकर अवैध वसूली का भी काम करते थे। इसके बाद आज कांग्रेस विधायक ने ट्रैफिक प्रभारी की जमकर क्लास लगा दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews