MP में कांग्रेस MLA कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए पूर्व मंत्रियों में हड़कंप

MP News

भोपाल।
राज्यसभा चुनाव(rajysabha election) से पहले मध्यप्रदेश (madhypradesh) की राजधानी भोपाल(bhopal) से बड़ी खबर मिल रही है। एक कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी (congress mla) कोरोना की चपेट में आ गए हैं। विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (corona positive) आई है। बताया जा रहा है कि विधायक पूर्व मंत्रियों के भी संपर्क में रहे हैं। इस खबर से कांग्रेस में खलबली मच गई है, वही संपर्क में आए लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही राज्यसभा उम्मीदवार और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले एमपी में कई बीजेपी कांग्रेस नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

राजधानी भोपाल में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। आम आदमी से लेकर अब राजनेता भी इसकी चपेट में आ रहे है। अब कांग्रेस के युवा विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। आज आई 52 लोगों की रिपोर्ट में एक कांग्रेस विधायक के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्रियों (former congress minister) के भी संपर्क में रहे है। इस खबर के बाद कांंग्रेस में हड़कप मच गया है क्योंकि 19 को राज्यसभा चुनाव होने है।

वही आज राजधानी भोपाल में 51 कोरोना पॉजिटिव मिले है। आईसर क़वारेंटाइन सेंटर में ही 11 कोरोना पॉजिटिव मिले है। वही राजधानी के हॉटस्पॉट जहांगीराबाद, शाहजहानाबाद और ऐशबाग से भी मरीज मिले है।इनमें 4 साल और 8 साल के बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

बता दे कि लॉकडाउन खुलने के बाद एक जून से राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दोगुनी रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन 50 से 70 के बीच नए मरीज सामने आ रहे हैं। पहले 100 लोगों की जांच में से 3 लोग पॉजिटिव मिलते थे, लेकिन अब यह रेशो बढ़कर 6 हो गया है।अब तक संक्रमितों की संख्या 2287 हो गई है।वही 74 लोगों की मौत हो चुकी है।इधर मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े 10 हजार के करीब पहुंच गई है। राज्य में 24 घंटे के अंदर 253 नए केस आए हैं। इससे राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 10,494 हो गई है। वहीं 9 लोगों की मौत भी हुई है, जिससे राज्य में मौतों की संख्या 440 पहुंच गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews