निकाय चुनाव को विधानसभा चुनाव का ट्रेलर समझें, तैयारियों में जुट जाए सभी विधायक : कमलनाथ

निकाय चुनाव को विधानसभा चुनाव का ट्रेलर समझें, तैयारियों में जुट जाए सभी विधायक : कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने अपने सभी विधायकों को नगरीय निकाय चुनाव (Urban body Election) की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं| रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में कमलनाथ ने कहा नगरीय निकाय चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव का ट्रेलर समझकर सभी विधायक आज से ही जुट जाएं और इस चुनाव के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट जाएं। तेरा-मेरा, अपना-पराया नहीं करते हुए योग्य उम्मीदवार का नाम को आगे बढ़ाएं|

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव जनता से सीधे जुड़ाव वाला चुनाव होता है , इसके माध्यम से आप जनता से अपने संबंधों को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। इन चुनावो को बेहद गंभीरता से लेते हुए सभी जी-जान से इस चुनाव में जुड़ जाएं।आज की राजनीति पूर्व की तरह नहीं है, आज जनता से सीधा संबंध रखने वाला जनता की पहली पसंद होता है।

किसान आंदोलन के समर्थन में चलाएं जन जागरण अभियान
नाथ ने कहा कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में किसान आंदोलन के समर्थन में भी जन जागरण अभियान चलाएं। हमें इन काले कानूनों की वास्तविकता जनता तक पहुँचाना होगी कि किस प्रकार स्व.इंदिरा गांधी जी ने अपने कार्यकाल में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय व फैसले लिए थे। इंदिरा गांधी जी ने एमएसपी से लेकर कृषि उत्पादों के किसानों को वास्तविक मूल्य दिलाने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए थे। आज केंद्र की मोदी सरकार कुछ औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।इन काले कानूनों के माध्यम से एमएससी बर्बाद हो जाएगी ,मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी ,जमाखोरी कालाबाजारी बढ़ेगी ,कारपोरेट जगत को फायदा होगा ,इसके दुष्परिणामों से किसान बर्बाद हो जाएगा ,इस सच्चाई को आज हमें जन-जन तक पहुंचाना है।

उज्जैन मामला की जांच के लिए समिति बनाई
बैठक में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उज्जैन-जबलपुर व मंदसौर की घटना को उठाया और कहा कि किस प्रकार दमन पूर्वक कार्रवाई की जा रही है। उज्जैन की घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति बनाने की उन्होंने मांग की। उज्जैन की घटना पर एक समिति बनाई गई जो उज्जैन जाकर पूरी घटना की जांच करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews