कांग्रेस विधायक ने CM को लिखा पत्र, की ये मांग

preparing-to-appoint-administrator-in-Co-operative-banks-try-to-adjust-congress-leaders-

भोपाल/सतना।पुष्पराज सिंह बघेल।

कोरोना से जूझ रहे प्रदेश में संकटकाल के बीच सतना विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कुछ मांग की है। अपने पत्र में सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने लिखा है कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत कर्मियों को भी बीमा सुरक्षा योजना में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा है कि महामारी की लड़ाई में जिस प्रकार अहम भूमिका निभाने वाले अन्य कर्मचारी एवं स्वस्थ्यकर्मियों को बीमा की सुविधा दी गई है। उसी तरह प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी को भी बीमा योजना में शामिल किया जाना चाहिए।

सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने पत्र में लिखा है के महामारी की इस लड़ाई में जिस प्रकार अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य शासकीय कर्मचारियों का बीमा किया गया है। उसी प्रकार हर मीडियाकर्मी चाहे वह प्रिंट यूनिक में काम करता हो या डेस्क पर काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर हो, ग्राउंड में रिपोर्ट करने वाले रिपोर्टर फोटोजर्नलिस्ट हो या कैमरा में उन सभी संस्थाओं में कार्यरत सभी मीडियाकर्मियों को बीमा योजना में शामिल किया जाना चाहिए। सतना विधायक कुशवाहा ने कहा कि जिनके सहयोग से खबरों के संकलन में प्रकाशन व प्रसारण तक महामारी के अनिश्चितता के दौर में ज्ञानवर्धक जानकारी मिलती है। जहां तमाम तरह की अफवाह को समाप्त कर प्रांतीय समाज का बचाव करने एवं सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस महामारी से लड़ने वाले योद्धाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य सेवा कर्मचारियों के समान सभी मीडिया कर्मी को भी बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसी के साथ सतना विधायक ने मुख्यमंत्री चौहान से अपील की है कि वह सभी मीडियाकर्मी चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के हों। उन्हें बीमा योजना में शामिल किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews