कांग्रेस सांसद नकुलनाथ हुए कोरोना संक्रमित, हालही में मुख्यमंत्री से की थी मुलाकात

nakulnath

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| अब छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ (Chhindwara MP Nakulnath) भी कोरोना की चपेट में आ गए है| नकुल नाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे अपने दिल्ली स्थित निज निवास पर क्वारंटाइन रहते हुये स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है|

सांसद नकुल नाथ ने ट्वीट कर लिखा- मुझे पिछले 2 दिनों से Covid-19 के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मैंने कोविड टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आइसोलेशन में रहकर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूँ । मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए है वे सभी अपनी जाँच अवश्य कराएँ ।

जीत की बधाई देने सीएम से की थी मुलाक़ात
नकुलनाथ हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिले थे| उपचुनाव के नतीजों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार को सीएम हाउस पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जीत की बधाई दी थी| कमलनाथ के साथ छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ भी थे। कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews