MP उपचुनाव 2020: कांग्रेस ने ब्यावरा विधानसभा से रामचन्द्र दांगी को बनाया प्रत्याशी

MP उपचुनाव 2020: कांग्रेस ने ब्यावरा विधानसभा से रामचन्द्र दांगी को बनाया प्रत्याशी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए कांग्रेस (Congress) ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं| पिछली सूची में अटकी ब्यावरा विधानसभा के प्रत्याशी की घोषणा कांग्रेस ने गुरूवार को कर दी| पार्टी ने रामचन्द्र दांगी (Ramchandra Dangi) को ब्यावरा विधानसभा (Biaora Assembly Seat) से अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है|

इससे पहले कांग्रेस ने 11 सितंबर को अपनी पहली सूची में 15 उम्मीदवार घोषित किये थे, दूसरी सूची में 9 और तीसरी सूची में 4 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई थी, इसमें बदनावर सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी बदला था| गुरूवार को शेष ब्यावरा सीट पर भी कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है|

15 सितंबर को कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से रिक्त हुई ब्यावरा सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने रामचंद्र दांगी पर भरोसा जताया है, जिनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पवार से होगा| 3 नवम्बर को मतदान होना है, वहीं उपचुनाव का परिणाम 10 नवम्बर को आएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews