चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां, कमलनाथ ने 52 जिला प्रभारी नियुक्त किए

indore , kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी शुरु कर दी है और इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संगठन में बड़े बदलाव किए है। 52 जिले के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। ये प्रभारी जिले में कांग्रेस के सभी संगठनों और क्रियाकलापों के बीच समन्वय स्थापित करने का काम करेंगे। इसी के साथ मंडल, सेक्टर, बूथ, मतदाता सूची जैसे कामों की निगरानी भी करेंगे। इसी के साथ बाल कांग्रेस के लिए विधानसभा कैप्टन और वाइस कैप्टन की नियुक्ति भी की जाएगी।

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा नए ग्रेड पे का लाभ, पे-रिवीजन रूल्स पर जानें बड़ी अपडेट, कैबिनेट की सशर्त मंजूरी

जिलों पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए ये कवायद शुरु की गई है। शुरुआत जिलों में प्रभारी नियुक्त करने के साथ हुई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने 52 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। राजधानी में इसकी जिम्मेदारी मुकेश नायक को सौंपी गई है। वहीं इंदौर की कमान महेंद्र जोशी के हाथ में दी है। वहीं छिंदवाड़ा की कमान कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले शेखर चौधरी को मिली है।

प्रमुख शहरों के जिला प्रभारी
भोपाल – मुकेश नायक
ग्वालियर – महेंद्र सिंह चौहान
इंदौर – महेंद्र जोशी
उज्जैन – शोभा ओझा
जबलपुर – सुनील जैन

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews