कांग्रेस का सिंधिया पर निशाना, उनके ही अंदाज में किया पलटवार 

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य (Jyotiraditya Scindia)पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra)ने सिंधिया की सवाल उठाये हैं।  उन्होंने मंदसौर गोलीकांड (Mandsaur Firing)में किसानों की  मौत के बाद  भूमिका और आज किसान आंदोलन (Farmer Movement) के दौरान उनकी चुप्पी की तुलना कर ट्वीट किया है।

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत का दौर जारी है।  इसी दरमियान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है।  उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “श्रीअंत जी” दिल्ली में किसान आंदोलन में अब तक 7  किसान जान गंवा चुके हैं , मंदसौर गोलीकांड में किसानों  शहीदी पर तब आप? अब खामोश?केंद्र में मंत्री जो  बनना है? मिश्रा ने फिर सिंधिया द्वारा कही गई शायरी “उसूलों पर जहां आंच आये तो टकराना जरूरी है, यदि जिन्दा हो तो फिर जिन्दा नजर आना जरुरी है”.  केके मिश्रा ने ट्वीट के साथ मंदसौर गोलीकांड के बाद एक चुनावी सभा में दिया गया सिंधिया का भाषण भी अटैच  किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews