PM मोदी के “मैं देश नहीं बिकने दूंगा” वाले बयान पर कांग्रेस का तंज, कही ये बड़ी बात  

cabinet meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश की सरकारी कंपनियों और सम्पतियों को निजी हाथों में सौंपने के मोदी सरकार (Modi Government) के हर फैसले का विरोध करने वाली कांग्रेस (Congress) एक बार फिर मोदी सरकार (Modi Government) पर हमलावर है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में एक दस्तावेज को RTI से प्राप्त दस्तावेज बताकर शेयर करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pt Jawaharlal Nehru) से लेकर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तक रहे देश के प्रधानमंत्रियों की तुलना की है। इस तुलना का मुख्य बिंदु नेताओं के प्रधानमंत्रित्व काल में लगाई गई सरकारी कंपनियों और बेची गई सरकारी कंपनियों की तुलना है। कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने ट्वीट (Tweet) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोहराये जाने वाले गीत ” मैं देश नहीं बिकने दूंगा” को भी पोस्ट किया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने बुधवार को दो ट्वीट (Tweet) कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने एक ट्वीट (Tweet) में प्रसिद्द गीतकार प्रसून जोशी के गीत “मैं देश नहीं बिकने दूंगा” को बोलते हुए वीडियो को पोस्ट किया है।

वहीँ एक अन्य ट्वीट (Tweet) में केके मिश्रा ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को RTI से प्राप्त दस्तावेज बताते हुए प्रधानमंत्रियों की तुलना की गई है। पोस्ट में पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pt Jawaharlal Nehru) से लेकर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तक रहे प्रधानमंत्रियों के शासनकाल में लगाई गई और बेचीं गई सरकारी कंपनियों की डिटेल दिया गया है। इस तुलना के साथ कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने लिखा – “देश नहीं बिकने दूंगा”!! 70 सालों का कांग्रेस से हिसाब मांगने वाले 70 सालों में निर्मित संपत्तियों को ही बेच “निजी लोगों”को उपकृत कर रहे हैं!हकीकत बयां करता RTI से प्राप्त यह दस्तावेज,शायद फ़रेब को उजागर करने के लिए काफ़ी है!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews