MP Corona: इस जिले में 7 दिन का टोटल लॉकडाउन, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

MP Corona: इस जिले में 7 दिन का टोटल लॉकडाउन, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

सतना।

मध्यप्रदेश में कोरोना (corona) का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एक तरफ जहां स्वस्थ होने वाले की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ संक्रमित व्यक्तियों के आंकड़ें में भी लगातार उछाल बनी हुई है। इसी बीच प्रदेश के सतना जिले में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 दिन का टोटल लॉकडाउन (total lock down) लगाने का आदेश दिया है। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए छूट रहेगी, इसके सिवा सभी दुकानें व बाजार बंद रहेंगे। लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी और गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा।

दरअसल सतना (satna) जिले में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके कारण प्रशासन ने 30 जुलाई की रात 12:00 से 5 अगस्त की रात 12:00 बजे तक जिले में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने लॉकडाउन में सख्ती बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं। इससे प्रशासन की लाख समझाइश के बाद भी बाजारों में भीड़ उमड़ रही थी। जिस कारण से कोरोना के फैलते संक्रमण में तेजी आई है। सतना में अब नए इलाके में मरीजों की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने लॉक डाउन के निर्देश जारी किए हैं।वहीँ प्रशासन हर स्तर पर कोरोना के प्रभाव को कम करने की कोशिश में लगी हुई है।

बता दें कि बुधवार को सतना में 27 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 152 पहुंच गई है। वही सतना जिले में अब तक कुल 7 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 5 मरीज स्वस्थ हो अपने घर वापस लौटे हैं। जिसके साथ ही स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 68 पहुंच गई है। जबकि 77 मरीजों का इलाज जिला के अस्पतालों में जारी है। इससे पहले मंगलवार को सतना में 7 मरीजों की पुष्टि की गई थी। जिसके बाद लगातार बड़े संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने सख्त लॉकडाउन के आदेश जारी किए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews