Corona Alert- क्या फिर लगेगा lockdown, भोपाल इंदौर में मास्क अनिवार्य, सीएम ने ली बैठक

Corona Alert- क्या फिर लगेगा lockdown, भोपाल इंदौर में मास्क अनिवार्य, सीएम ने ली बैठक

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shvraj singh chouhan) ने कहा है कि कोरोना (corona) के संबंध में लगातार सतर्कता जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही विकराल रूप ले सकती है। इसी के साथ सीएम ने इंदौर (indore) और भोपाल (bhopal) में तत्काल मास्क (mask) की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने ने महाराष्ट्र (maharashtra) से लगे सभी जिलों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का परीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक

आज कोरोना की स्थिति की समीक्षा (Corona Review Meeting) के लिए मंत्रालय में आयोजित बैठक में सभी जिला कलेक्टरों (collrctor) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (crisis management group) की बैठक तत्काल आयोजित करें तथा जिला स्तर पर विद्यमान परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सावधानी के संबंध में तत्काल निर्णय लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरात्रि (shivratri) पर्व पर होने वाले मेलों के संबंध में सतर्कता और जागरूकता आवश्यक है। विशेषकर महाराष्ट्र से लगे जिलों में आयोजित होने वाले मेलों में सहभागिता के संबंध में आरटी पीसीआर के परीक्षण की अनिवार्यता पर भी विचार किया जाना चाहिये। बैठक में इंदौर और भोपाल से राज्य के अन्य भागों में होने वाले आवागमन पर सतर्कता के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज की अपील

सवाल उठता है कि क्या हम फिर लॉकडाउन (lockdown) की ओर बढ़ रहे हैं? आज हुई बैठक साफ संकेत है कि कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ने की आशंका है। पिछले दिनों लोगो के लापरवाह रवैये ने कोरोना के संकट को जैसे भुला दिया। लेकिन एक बार फिर सरकार सजग हो रही है, हर जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक का अर्थ है कि स्थिति बिगड़ने पर जिले को निर्णय लेने के अधिकार दिए जा सकते हैं। एक बार फिर हमें ये समझना होगा कि सतर्कता ही बचाव है। हम जितनी सावधानी बरतेंगे उतना ही इस बीमारी से बचे रहेंगे। एमपी ब्रेकिंग न्यूज आपसे अपील करता है कि मास्क पहनें, सैनेटाइजर का उपयोग करें, आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews