Corona Crisis: MP के 10 लाख कर्मचारियों को लग सकता है झटका

PMMVY

भोपाल।
मध्यप्रदेश (MP) के 10 लाख कर्मचारियों (Government Employee) को झटका लग सकता है। खबर मिल रही है कि कोरोना संकटकाल और वित्तीय स्थिति ठीक ना होने के चलते प्रदेश की शिवराज सरकार (shivraj sarkar) DA और इंक्रीमेंट रोक सकती है। वित्त विभाग ने पांच दिन पहले ही आईएफएमएस सॉफ्टवेयर (IFMS Software) से इंक्रीमेंट ऑप्शन को ब्लॉक कर दिया था, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि सरकार इस पर रोक लगा सकती है।माना जा रहा है कि अगस्त से पहले वित्त विभाग इस संबंध में आदेश जारी कर सकता है। इससे पहले सरकार मंहगाई भत्ते के भुगतान और सातवें वेतनमान के एरियर्स पर भी रोक लगा चुकी है।वही सुत्रों की माने तो मुख्यमंत्री शिवराज कोरोना पॉजिटिव हो गए है, ऐसे में मामला कुछ दिन और टालता नजर आ रहा है।

दरअसल राज्य के 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जुलाई 2020 से 3.3 प्रतिशत इंक्रीमेंट दिया जाना है, इससे राज्य सरकार पर 900 करोड़ रुपए अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, इसे देखते हुए वित्त विभाग ने पांच दिन पहले ही आईएफएमएस सॉफटवेयर से इंक्रीमेंट ऑप्शन को ब्लॉक कर दिया था, अगर सरकार की तरफ से कर्मचारियों को एरियर्स और इंक्रीमेंट नहीं दिया जाएगा, तो उन्हें प्रतिमाह 3 से 4 हजार रुपए का नुकसान होगा।वहीं, आईएफएमएस सॉफटवेयर से इंक्रीमेंट ऑप्शन के ब्लॉक किए जाने से ट्रेजरी अफसरों ने वित्त विभाग को पत्र लिखा है, साथ ही साथ वेतन और भत्तों पर लगने वाले ट्रेजरी की भी शिकायत की है।

इस देरी के चलते कर्मचारियों में निराशा है।बीते समय मे कोरोना संकट को देखते हुए कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की तीसरी और अंतिम किस्त का एरियर देने पर सरकार ने रोक लगा रखी है।अबतक मई में मिलने वाले सातवें वेतनमान की तीसरी किश्त भी अटकी हुई है। अब जुलाई 2020 के वेतन में होने वाली वार्षिक वेतन वृद्घि को लेकर अभी तक शासन के कोई दिशा-निर्देश नहीं आने से कर्मचारियों में चिंता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews