Corona crisis: एमपी का यह सांसद अपने हाथों से बना रहा मास्क, कार्यकर्ता कर रहें मदद

Corona crisis: एमपी का यह सांसद अपने हाथों से बना रहा मास्क, कार्यकर्ता कर रहें मदद

रीवा।

देश में 21 दिन के लॉक डाउन के बीच मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां प्रदेशवासियों को बाजार में पर्याप्त रूप से मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के एक भाजपा सांसद अपने हाथों से मास्क बनाकर अपने कार्यकर्ता द्वारा जनहित की सेवा के लिए जन जन तक पहुंचा रहे हैं। रीवा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने क्षेत्र को इस वायरस की चपेट से मुक्त रखने के लिए स्वयं अपने हाथों से मास्क की सिलाई कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के घरों घरों तक निशुल्क मास्क पहुंचा रहे हैं।

दरअसल भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा लोगों की मदद करने के लिए कौशल केंद्र रीवा के प्रशिक्षित छात्राओं को प्रेरित कर सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए उनके साथ मिलकर मास्क बना रहे हैं। रीवा सांसद ने कहा कि मैंने कौशल केंद्र रीवा के प्रशिक्षित छात्राओं के साथ मास्क बनाने का कार्य इसलिए शुरू किया ताकि क्षेत्रवासियों को मास्क की कमी ना ही। उन्होंने कहा कि गरीबों एवं जनकल्याण के लिए यह मास्क तब तक बांटे जाएंगे जब तक प्रदेश से कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से ख़त्म नहीं हो जाता। बता दे कि विंध्य से अभी तक कोरोना वायरस का कोई संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। वही सांसद मिश्रा द्वारा गरीब एवं निर्धन लोगों के लिए राशन के साथ-साथ राहत सामग्री पहुंचाने का काम भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसी बीच विंध्य के लोग लॉकडाउन का भी उचित तरीके से पालन कर रहे हैं एवं प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब सांसद मिश्रा सामाजिक कार्य के लिए आगे आए हैं। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर उन्हें सामाजिक कार्य करते देखा गया है जिसमें कभी वह कचरा गाड़ी लेकर कचरा एकत्रित करते हुए नजर आए हैं तो कभी टॉयलेट साफ करते हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews