कोरोना संकट: MP के इस नायब तहसीलदार ने किया कुछ ऐसा, चारों ओर हो रही चर्चा

कोरोना संकट: MP के इस नायब तहसीलदार ने किया कुछ ऐसा, चारों ओर हो रही चर्चा

भिंड।

एमपी में जहां कोरोना का संकट तेजी से गहराता जा रहा है, दिनों दिनों संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक घरों में खुद को कैद किए हुए है, ऐसे में भिंड के एक नायब तहसीलदार निशिकांत जैन ने एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा चारों और हो रही है।असल में, भिंड के मौ सर्कल में पदस्थ एक नायाब तहसीलदार ने कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने एवं जागरूक करने के लिए अपनी शादी को स्थगित कर दिया है।इतना ही नहीं उन्होंने अर्जित अवकाश निरस्त करने के लिए कलेक्टर को आवेदन दे दिया है जो कलेक्टर ने स्वीकृत कर लिया है।

दरअसल जांबाज तहसीलदार निशिकांत जैन ने 29 मार्च से 15 अप्रैल तक अपने विवाह कार्यक्रम के लिए छुट्टी का आवेदन दिया था। जहां 16 फरवरी को तहसीलदार की मंगनी सिवनी जिले के ही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी। वहीं 6 अप्रैल को तहसीलदार के पैतृक निवास ललितपुर से बारात सिवनी जिले के लखनादौन कस्बे जानी थी। जिसके बाद शादी में महज कुछ दिन शेष रहने के बाद तहसीलदार जैन ने शहर में कोरोना से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने विवाह को स्थगित कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली थी। जिसमें नाते रिश्तेदार को आमंत्रण पत्र बांटने का काम भी शुरू हो गया था और साथ ही साथ मैरिज रिजॉर्ट्स, बैंड, कॉर्करी, कैटरर्स के अलावा भी सारी शॉपिंग पूरी कर ली गई थी।

वही जांबाज तहसीलदार ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए अपने अर्जित अवकाश को निरस्त करने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया था। कलेक्टर द्वारा जिसके स्वीकृत करने के बाद तहसीलदार ने दूसरा आवेदन देकर अवकाश भी निरस्त करवा लिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews