भोपाल में 31 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, क्राइसेस मैनेजमेंट टीम का फैसला

LOCKDOWN

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई भोपाल क्राइसेस मैनेजमेंट टीम की बैठक में ये फैसला लिया गया। अब तक कर्फ्यू की अवधि 24 मई तक थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं कि 31 मई तक सख्ती करनी होगी और 1 जून से प्रदेश में धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

MP College Exam 2021: जून-जुलाई तक परीक्षा कराने के निर्देश, फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला क्राइसिस मेंनजमेंट की बैठक में भोपाल सम्भाग में 31 तक कोरोना कर्फ़्यू बढ़ाने का निर्णय लिया गया। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन में 10 दिन सख्ती से कोरोना कर्फ़्यू लागू रहेगा। सभी जिले के कलक्टरों से चर्चा कर ये आदेश दिए गए इसी के साथ 24 मई से शर्तो के साथ बाज़ार खुलने की चर्चाओं और उम्मीद पर विराम लग गया है। इससे पहले भी सीएम शिवराज कह चुके थे कि कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए मई में सख्ती जारी रहेगी। ग्वालियर जिले में 30 मई और दमोह जिले और उज्जैन में 31 मई सुबह 6 बजे तक पहले ही कर्फ्यू बढ़ाया जा चुका है। वही सिंगरौली में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,384 संक्रमण के नए केस सामने आए है। इंदौर के लिए अच्छी बात ये रही कि  40 दिन बाद गुरुवार को एक हजार से कम संक्रमित आए। इसी के साथ संक्रमण दर 7 दिन में 12% से घटकर 6% से भी कम हो गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews