Corona effect: दिल्ली मरकज़ में शामिल होकर आए 5 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने किया क्वारंटाइन

Corona effect: दिल्ली मरकज़ में शामिल होकर आए 5 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने किया क्वारंटाइन

बुरहानपुर।शेख रईस।

देश की राजधानी दिल्ली में निज्जामुद्दीन मरकज में शामिल प्रदेश के बुरहानपुर जिले के 5 यात्रियों को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ट्रेस कर क्वारंटाइन कर लिया गया है। सभी के सेम्पल लेकर कोविड19 जांच के लिए बायोलॉजी विभाग एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर में जांच के लिए भेजे गये।

दरअसल दिल्ली के निजामुद्दीन में (मरकज) इस्लामिक धार्मिक आयोजन सम्मेलन में शामिल 5 संदिग्धों को बुराहनपुर में ट्रेस कर लिया गया है एवं जिला अस्पताल में जाँच कर इन्हें क्वारंटाइन कर रात 3 बजे इंदौर के लिए सैंपल भेज गया डॉ. प्रतीक नवलखे,डॉ. गौरव थावानी, एवं रविन्द्र राजपूत मौजूद रहे। डॉक्टरों का कहना है किसी को भी घबराने की बात नही है। सभी 5 संदिग्ध लोग एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर में हमारे द्वारा क्वारंटाइन कर दिए है। सभी के सैंपल लेकर लैब में भेज दिये गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews