Corona effect: MP पुलिस की सराहनीय पहल, इस तरह से कर रही 1100 मजदूरों की मदद

Corona effect: MP पुलिस की सराहनीय पहल,  इस तरह से कर रही 1100 मजदूरों की मदद

भोपाल।

देशव्यापी लॉक डाउन के बीच अन्य राज्यों से चलकर प्रदेश आए हुए मजदूरों के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा एक सराहनीय कदम उठाई गई है। पुलिस ने विभिन्न जगह से आए हुए इन मजदूरों के लिए अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनाया है। वहीं इनके खाने की व्यवस्था भी स्वयं पुलिस प्रशासन देख रही है। जहां पुलिस के साथ-साथ जनता भी इस नेक कार्य में उनके साथ खड़ी है बता दें कि यह सभी मजदूर प्रदेश के नीमच जिले की सीमा पर पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनाकर एवं सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के माध्यम से इन मजदूरों की देखरेख कर रही है।

दरअसल देशभर में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद नीमच जिले की सीमा पर विभिन्न राज्यों से 1100 मजदूर पहुंचे थे। जिनके लिए नीमच पुलिस एवं प्रशासन ने जगह-जगह पर अस्थाई आवास के साथ-साथ भोजन का इंतजाम भी किया है। वही अंतर राज्य चेक पोस्ट बनाकर ढाबा होटल सहित मैरिज गार्डन को भी पुनर्वास शिविर बनाया गया है।जहां ठहराने से पहले मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बता दे कि इनमें से राजस्थान एवं पंजाब के साथ पड़ोसी राज्यों के भी मजदूर जल्दी बाजी में अपने घर लौटने के लिए निकले थे। किंतु बढ़ते कोरोना संकट के बीच सारे आवागमन बंद होने के बाद यही पर फंस गए थे। अब जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं लोगों की भागीदारी से इन 1100 मजदूरों के रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews